मुख्यमंत्री के कुत्ते की मौत से मचा जबरदस्त बवाल, डॉक्टरों पर हुआ केस दर्ज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इंसान की मौत के बाद एफआईआर तो बहुत बार सुना होगा, लेकिन कुत्ते की मौत के बाद डॉक्टर पर केस दर्ज…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इंसान की मौत के बाद एफआईआर तो बहुत बार सुना होगा, लेकिन कुत्ते की मौत के बाद डॉक्टर पर केस दर्ज होेना कभी नहीं सुना होगा।

minister

लेकिन तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के आधिकारिक आवास प्रगति भवन के एक पालतू कुत्ते की मौत होने पर हैदराबाद पुलिस ने एक पशु डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने डॉक्टर रंजीत और एक निजी पशु चिकित्सालय के प्रभारी के खिलाफ शनिवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 429 और पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम की धारा 11 (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

FIR

 

पुलिस के अनुसार, हस्की नामक 11 महीने का कुत्ता कथित तौर पर 11 सितंबर को डॉक्टर द्वारा सूई देने के बाद मर गया. प्रगति भवन में पालतू कुत्तों की देखभाल करने वाले आसिफ अली खान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *