ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक ओर मोदी सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का ढिंढोरा पिटती रहती है। वहीं श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने देश के युवाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। बरेली में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि, देश ंमें नौकरी की कोई कमी नहीं, लेकिन उत्तर भारत के युवाओं में वह काबिलियत नहीं कि उन्हें रोजगार दिया जा सके।
मंत्री जी का कहना है कि, हम इसी मंत्रालय को देखने का काम करते है। इसलिए मुझे जानकारी है की देश में रोजगार की कोई कमी नहीं है। रोजगार बहुत है, रोजगार दफ्तर के आलावा भी हमारा मंत्रालय भी इसकी मोनिटिरिंग कर रहा है। रोजगार की कोई समस्या नहीं है, बल्कि जो भी कंपनियां रोजगार देने आती है उनका कहना होता है की उन युवाओ में वो योग्यता नहीं है।
