ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक के स्टेशन अधीक्षक को एक धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें देश के 20 से ज्यादा स्टेशन और मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पत्र लिखने वाले ने खुद को जेहादी बताया है और बदला लेने की भी बात कही गई है। जिसके बाद मामले की सूचना आरपीएफऔर जीआरपी को दी गई, जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि इस धमकी भरे पत्र में रोहतक, करनाल, पानीपत, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, अंबाला, मुंबई सहित देश के 20 से अधिक रेलवे स्टेशन और धार्मिक स्थलों को टारगेट करने की बात कही गई है। इतना ही नहीं पत्र में ये भी लिखा है कि इस धमकी को हलके में न लिया जाए। इसके बाद से ही सभी स्टेशनों में सुरक्षा बढ़ा दी गई और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस बल भी अधिक संख्या में तैनात किए गए हैं और पता लगाया जा रहा है कि ये पत्र किसने लिखा है।
