ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस ने हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपना पहला कदम उठा दिया है। कांग्रेस ने इसकी शुरुआत फरीदाबाद से की है, जहां कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी फरीदाबाद पहुंच गए हैं।
कांग्रेस की तरफ से ये सम्मेलन फरीदाबाद और पलवल के 9 विधानसभाओं पर टिकट की चाह रखने वाले नेताओं के लिए रखा गयै है। कार्यकर्ता सम्मेलन फरीदाबाद के सेक्टर- 16 अनाज मंडी में किया जा रहा है, जहां सभी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद हैं।

