ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव का शंखनाद बज चुका है। प्रदेश में सभी पार्टियों ने चुनाव की तैयारियां जोरों- शोरों से शुरू कर दी हैं। सूत्रों के मुताबिक मंगलावर यानि की 17 सितंबर को आचार संहिता लग सकती है और 20 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।
हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों ने प्रचार भी शुरू कर दिए हैं। जनता का भरोसा जीतने और अपनी पार्टी को सत्ता में लाने के लिए सभी दल के नेता अब चुनावी रणनीतियों के साथ मैदान में उतर गए हैं। पार्टी की टिकट को लेकर भी मंथन किया जा रहा है। हर पार्टी जीताऊ उम्मीदवार को ही टिकट देने की बात कर रही है। अब देखना होगा कि हरियाणा की धरती पर किस पार्टी की जीत का झंडा गढ़ता है।

