MS धोनी के सन्यास की खबरों के बीच आया विराट कोहली का बयान,कहा- नए चेहरों को देंगे मौका

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इन दिनों टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी के सन्यास की चर्चाएं जोरों पर है। इसी बीच टीम इंडिया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इन दिनों टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी के सन्यास की चर्चाएं जोरों पर है। इसी बीच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का बयान सामने आया है। विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि,  भारतीय टीम अगली कुछ सीरीजों में नए खिलाड़ियों को मौका देगी।

उन्होंने आगे कहा कि,  भारतीय टीम अगली 4-5 सीरीजों में नए खिलाड़ियों को मौका देगी। टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अगली कुछ सीरीज में टीम में नए चेहरे दिखेंगे।

virat kohali

वहीं, जब कप्तान विराट कोहली से महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, संन्यास की बात है तो ये उनका निजी निर्णय होगा, लेकिन हम ये जानते हैं कि उनका अनुभव हमेशा टीम के काम आता है। बता दें कि धौनी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही टीम से बाहर हैं। वेस्टइंडीज दौरे के बाद वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भी नज़र नहीं आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *