ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रानू मंडल इन दिनों लाखों-करोड़ो लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। अपनी सुरीली आवाज से उन्होंने लोगों के दिलों को लूट लिया है। इसी बीच रानू अपने गाने तेरी मेरी कहानी के लॉंचिंग इवेंट में पहुंची। इस दौरान उन्होंने मीडिया से काफी देर तक बातचीत की।
मीडिया से रूबरू होते हुए रानू घबराई सी लग रही थी। इसकी वजह शायद यह थी कि, रानू पहली बार सेलीब्रिटी की तरह मीडिया के सामने आईं। लेकिन थोड़ी देर बाद वे मुस्कुराते हुए मीडिया को सवालों के जवाब देने लगी।
इस इवेंट में हिमेश रेशमिया ने रानू को काफी सराहा। बातचीत के दौरान रानू मंडल की बातें सुनकर हिमेश भावुक हो गए और उनकी आंखें भर आईं। वहीं रानू ने भी ह्मिेश को उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए धन्यावाद किया।


