ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: खाप पंचायत द्वारा चौटाला परिवार को एक करने की चलाई गई मुहिम अब धीरे- धीरे नाकारात्मक करवट लेती नजर आ रही है। जहां खाप नेता रमेश दलाल ने ओपी चौटाला से भी मुलाकात की, वहीं दुष्यंत से भी मिलकर उन्होंने परिवार को एक जुट करने की बात कही। लेकिन रमेश दलाल का दुष्यंत के बीजेपी से मिले होने के बयान से दुष्यंत खफा हो गए। अब दुष्यंत ने ये तक कह डाला कि पंचायत चौ. देवीलाल के पूरे परिवार को एक करे और केवल उन्हें ही क्यों टारगेट किया जा रहा है।
दुष्यंत चौटाला के संमर्थन में अब इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने भी कहा है कि खाप व्यक्तिगत प्रयास की बजाय सामूहितक रूप से कोशिश करे और चौ. देवीलाल के परिवार को एकजुट करने की मुहम को चलाए। दिग्विजय का कहना है कि केवल दुष्यंत को ही टारगेट करना ठीक नहीं, वे खाप का सम्मान करते हैं और हमेशा करेंगे।



