ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से ‘सेवा सप्ताह’ अभियान शुरू किया।
दरअसल, भाजपा पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। यह सेवा सप्ताह 14 से 20 सितंबर तक मनाया जाएगा और 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन है। जेपी नड्डा सुबह आठ बजे एम्स पहुंचे और सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया। इस मौके पर दोनों ने एम्स के वार्डों में घूमें और वहां भर्ती मरीजों का हाल चाल जाना। इतनी हा नहीं, उन्होंने एम्स में बच्चों को फल बांटे।
इसके अलावा अमित शाह ने कहा कि, हमारे प्रधानमंत्री ने पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा और गरीबों के लिए समर्पित कर दिया इसलिए यह उचित समय है कि हम उनके जन्मदिन का सप्ताह ‘सेवा सप्ताह’ के रुप में मनाएं।


