भारत से बातचीत करने के लिए केंद्रीय मंत्री ने पाकिस्तान के आगे रखी गज़ब की शर्त

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। हर तरफ से मुंह की खाने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। हर तरफ से मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट और बी बढ़ गई है। वही अब केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान हमारे साथ बात करना चाहते हैं तो कश्मीर का जो हिस्सा उनके कब्जे में है, उसे भारत को सौंप देना चाहिए। कश्मीर पर उनका कोई अधिकार नहीं है और उन्होंने इस पर अवैध रूप से कब्जा किया है।

imran khan

अठावले ने आगे कहा कि, पीओके के लोग भी भारत के साथ आना चाहते हैं। क्योंकि वे इमरान खान के झूठे वादों से परेशान हैं। भारत ने अनुच्छेद 370 हटाकर क्रांतिकारी कदम उठाया है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर एक बार फिर भारत से जुड़ गया है, मुझे लगता है कि आने वाले पांच सालों में यहां बड़े पैमाने पर विकास होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *