रेड करने पहुंची पुलिस पार्टी के साथ मारपीट, सब-इंस्पेक्टर की जमकर की धुनाई, फाड़े कपड़े

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर के चौगाव गांव में पूर्व सरपंच के घर पर रेड करने के लिए पहुंचे पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की जमकर धुनाई…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर के चौगाव गांव में पूर्व सरपंच के घर पर रेड करने के लिए पहुंचे पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की जमकर धुनाई की गई है | यहां गुस्साए लोगों ने सब इंस्पेक्टर की पहले तो रिवॉल्वर छीन ली और फिर उसे बंधक बना लिया | इस दौरान ग्रामीणों ने उसके साथ इतनी मारपीट की, कि सब इंसप्केटर के कपड़े तक फाड़ दिए गए | सरपंच का आरोप है कि, वो अकाली दल बादल की पार्टी से है और मौजूदा सरपंच निरवैल सिंह कांग्रेस पार्टी का है, लिहाजा सियासी दुश्मनी के तकहत, सब-इंस्पेक्टर बलदेव सिंह जो सरपंच का रिश्तेदार है उसके झूठे केस में फंसाना चाहता है |

पूर्व सरपंच का आरोप है कि मौजूदा सरपंच के इशारे पर सब-इंस्पेक्टर बलदेव सिंह उसे हेरोइन के झूठे केस में फंसाना चाहता है, जिसे लेकर सब इंस्पेक्टर ने उनसे 2 लाख की मांग भी की थी | लिहाजा जब आज सुबह तड़के सब-इंस्पेक्टर बलदेव सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ पूर्व सरपंच के घर में रेड करने के लिए गया तो वहां पर ग्रामीणों की पुलिस के साथ हाथापाई हो गई | ग्रामीणों का आरोप है कि, सब-इंस्पेक्टर बलदेव सिंह नशा करके घर हुआ था |

Watch Video

https://youtu.be/3LOFRWqK6KA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *