‘किलोमीटर स्कीम’ पर फिर नहीं बनी रोडवेज कर्मचारियों और सरकार के बीच सहमति

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन तालमेल कमेटी की बैठक खत्म हो गई है।बैठक के बाद यूनियन नेता दलबीर किरमारा का बयान सामने आया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन तालमेल कमेटी की बैठक खत्म हो गई है।बैठक के बाद यूनियन नेता दलबीर किरमारा का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि, सरकार हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई वापस लेगी। सरकार ने विकिटिमाईजेशन की कार्रवाई वापस लेने का पत्र आज ही जारी करने का आश्वासन दिया है।

dalbeer

आगे कहा कि, किलोमीटर स्किम पर सहमति नहीं बन पाई। वहीं, विभाग के ACS टीसी गुप्ता ने कहा कि,  इस स्कीम पर फैसला लेना मेरे अधिकार में नही है। जिसके चलते इस स्कीम को लेकर हमारा गतिरोध जारी रहेगा।

roadways

रोडवेज कर्मचारियों की 34 सूत्री मांगों पर बात हुई है लेकिन सरकार ने सभी मांगों पर आश्वाशन दिया है। लेकिन सभी मांगों को लेकर कब तक पत्र जारी होंगे सरकार ने कोई समय सीमा नहीं दी है। हम इंतज़ार करेंगे और उसके बाद तालमेल कमेटी की बैठक कर अगला फैसला लेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *