इमरान खान ने आतंकवाद को लेकर किया बड़ा खुलासा, अमेेरिका पर भी लगाए आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बड़े राज से पर्दा उठाया है। एक इंटरव्यू के दौरान इमरान खान ने कहा कि, 1980…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बड़े राज से पर्दा उठाया है। एक इंटरव्यू के दौरान इमरान खान ने कहा कि, 1980 में अफगानिस्‍तान में रूस खिलाफ लड़ने के लिए पाकिस्‍तान ने जेहादियों को तैयार किया था। उन्‍हें ट्रेनिंग दी गई थी।।

उन्होंने अमेरिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि, शीतयुद्ध के उस दौर में रूस के खिलाफ पाकिस्‍तान ने अमेरिका की मदद की थी। जेहादियों को रूसियों के खिलाफ लड़ने के लिए ट्रेनिंग दी थी। जब उन्हें लम्बे संघर्ष के बाद भी कामयाबी हासिल नहीं हो पाई, तो मुजाहिदीन को आतंकवादी करार दिया गया और हमें दोषी ठहराया जा रहा है। अमेरिका पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ाने का आरोप लगा रहा है।

इमरान खान ने यह कबूल किया कि, 1980 के दशक में पाकिस्तान मुजाहिद्दीन लोगों को ट्रेनिंग दे रहा था। इन लोगों को ट्रेनिंग देने के लिए पाकिस्तान को पैसा अमेरिका की एजेंसी सीआइए द्वारा दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *