ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। इसी बीच जेजेपी ने 7 विधानसभा उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। जेजेपी ने पूर्व मंत्री और 2 पूर्व विधायक समेत 7 वरिष्ठ नेता प्रत्याशी घोषित किए हैं।
ये हैं उम्मीदवार
पूर्व मंत्री हर्ष कुमार हथीन से लड़ेंगे चुनाव
पूर्व विधायक रामकुमार गौतम नारनौंद से प्रत्याशी घोषित
उकलाना से पूर्व विधायक अनूप धानक होंगे जेजेपी उम्मीदवार
पानीपत ग्रामीण से देवेंद्र कादियान बनाए गए प्रत्याशी
महेंद्रगढ़ से राव रमेश पालड़ी लड़ेंगे चुनाव
नारनौल से कमलेश सैणी होंगी प्रत्याशी
बावल से श्याम सुंदर को दी गई टिकट
Video

