ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रानू मंडल आज अपनी आवाज की वजह से आसमान की बुलंदियों पर पहुंच गई हैं। वहीं रानू मंडल का ‘तेरी मेरी कहानी’ गाना रिलीज हो चुका है। इस गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल ंमचा के रख दिया है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस गाने के लॉंचिंग इवेंट पर हिमेश रेशमिया ने खुलकर बात की।
इस इवेंट पर हिमेश रेशमिया ने लता मंगेशकर के कमेंट पर भी सफाई दी है।
https://www.instagram.com/p/B2R4HW-jOc1/?utm_source=ig_embed
दरअसल, लता मंगेश्कर ने रानू मंडल को सलाह दी थी कि,’कॉपी करो लेकिन खुद का कुछ नया अंदाज लेकर भी आओ। इस पर हिमेश ने कहा कि, लोगों ने लता मंगेशकर के नजरिए को गलत तरीके से समझ लिया है। लेकिन एक कलाकार के लिए बेहद जरूरी है कि वो किसी से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े। आगे कहा कि, मैं ऐसा महसूस करता हूं कि किसी सिंगर की नकल करना काम नहीं आता है। लेकिन मैं ये भी मानता हूं कि किसी से प्रेरणा लेना भी बेहद जरूरी है।
