ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीएम मोदी ने आने वाली फिल्म ‘कुली नंबर 1 की टीम को जमकर सराहा है। पीएम ने ट्वीट के जरिए टीम की तारीफ की है और यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, कुली नंबर 1 की टीम ने कुछ दिन पहले ऐलान किया था कि वे अपने सेट को प्लास्टिक फ्री रखेंगे। इसके बाद फिल्म के के लीड एक्टर वरुण धवन ने ट्वीट किया और पीएम नरेंद्र मोदी ने इसका जवाब भी दिया।
Superb gesture by the team of #CoolieNo1! Happy to see the film world contributing towards freeing India from single use plastic. https://t.co/bPXFgHz2I4
— Narendra Modi (@narendramodi) September 12, 2019
एक्टर वरूण धवन ने पीएमओ को टैग करते हुए ट्वीट किया था कि, ‘प्लास्टिक मुक्त राष्ट्र बनना समय की जरूरत है और हमारे पीएम ने एक बहुत ही बड़ी पहल की है। हम छोटे-छोटे बदलावों से बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। कुली नंबर 1 के सेट पर सिर्फ स्टील बोतलों का ही इस्तेमाल किया जा रहा है।
