पुलिस ने जैसे ही चेकिंग के लिए कार पर मारा डंडा युवक को आया हार्ट अटैक, मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कई जगहों पर चेकिंग के नाम पर पुलिस की गुंडागर्दी देखने को मिल रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कई जगहों पर चेकिंग के नाम पर पुलिस की गुंडागर्दी देखने को मिल रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया दिल्ली में। यहां चेकिग चेकिंग के दौरान पुलिस युवक से लड़ने पर उतारू हो गई। इसके बाद पुलिस ने युवक की कार में जोर से डंडा मार दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

traffic police

ये है पूरा मामला
वहीं मृतक गौरव के भाई का कहना है कि, 34 वर्षीय पुत्र गौरव गुरुग्राम की सॉफ्टवेयर कंपनी के मार्केटिंग विभाग में काम करते थे। रविवार को गौरव अपने माता-पिता के साथ कार से एनएच-24 से सेक्टर 62 की ओर आ रहे थे। तभी नोएडा की तरफ मुड़ते ही रास्ते में कुछ पुलिसकर्मी खड़े थे, जिन्होंने चलती गाड़ी पर जोर से डंडा मारकर रोका। गौरव और उसके पिता ने इसका विरोध किया। इस बात पर नोकझोंक इतनी बढ़ गई कि वहां मौजूद पुलिसकर्मी अभद्रता पर उतर आए। इसी बीच अचानक गौरव बेसुध होकर गिर पड़े और उनकी सांसें थम गईं। वहीं, पुलिसकर्मी मदद करने के बजाय वहां से चुपचाप चले गए। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और गौरव को पहले फोर्टिस और फिर कैलाश अस्पताल पहुंचाया गया।

traffic police

गौतमबुद्धनगर के एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि पिलहाल हमें इस घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है। यदि परिजनों की कोई शिकायत है तो वह बताएं, कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *