मस्जिद के इमाम और पत्नी की हत्या का मामला : आरोपी ने कहा परिवार पर किया था जादू- टोना

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गन्नौर के गांव मनिक माजरा में दंपत्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सतबीर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गन्नौर के गांव मनिक माजरा में दंपत्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सतबीर भी वहीं का रहने वाला है और उसे दंपत्ति पर घर में जादू- टोना करने का शक था, जिसके चलते उसने दोनों पति- पत्नी की रात को सोते हुए हत्या कर दी थी।
mu1
पानीपत के गांव मोहाली निवासी इरफान 4 सालों से मनिक माजरी गांव की मस्जिद में इमाम थे, वो अपनी पत्नी यास्मीन के साथ मस्जिद के पीछे बने कमरे में रहते थे। इरफाम मस्जिद में इमाम पढ़ते थे, लेकिन रविवार को उन्हेे उपस्थित न देख समुदाय के लोग मस्जिद पहुंचे, तो वहां इरफान नहीं मिला था। सभी ढूंढ़ते हुए इरफान के कमरे में गए तो, वहां इरफान और उसकी पत्नी यास्मीन मृत अवस्था में खून से लथपथ पड़े थे।
mu2
जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई, पुलिस ने कार्रवाई की, तो शक के आधार पर सतबीर से पूछताछ की गई। सतबीर ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि इमाम ने उसके घर पर जादू- टोना कर दिया है। उसके पिता और भाई बीमार रहने लगे थे, भाई को खून की उल्लटियां भी हुईं थी,पिता को दौरा पड़ा और पत्नी मायिके चली गई।
mu3
सतबीर ने कहा कि उसका शक इमाम पर गहराने लगा और जब उसने इमाम को इस बारे में कहा था, तो इमाम ने उसे ये बोला कि उसने जो करना था कर दिया। बाद में तो उसका शक और भी गहरा गया था। जिसके चलते ही उसने इमाम और उसकी पत्नी की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने सतबीर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *