ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने इनेलो से इस्तीफा दे दिया है। अशोक अरोड़ा ने ये भी घोषणा की है कि वे जल्द ही नई पारी की शुरुआत करेंगे। दरअसल, अशोक अरोड़ा ने कुरुक्षेत्र में अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक मीटिंग रखी थी, सभी से चर्चा करने के बाद ही ये घोषणा की गई है। इस दौरान अशोक अरोड़ा ने खुलकर कहा कि उन्हें इनेलो छोड़ने का दुख है, लेकिन परिस्थितियों और लोगों के लिए ही वे इनेलो पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।
बता दें कि अशोक अरोड़ा इनेलो के वरिष्ठ नेताओं में से एक माने जाते हैं और इनेलो प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। अरोड़ा ने जब अपना इस्तीफा पेश किया था तब पहले तो ओपी चौटाला ने उनके इस्तीफे को नामंजूर कर दिया था, लेकिन बाद में मंजूरी दे दी थी। अशोक अरोड़ो का इस्तीफा पेश होंने के बाद इनेलो ने बीरबल दास ढालिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।

