बाथरूम में करंट लगने से भाई-बहन की मौत, सदमे में परिजन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जुलाना से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां रात को करंट लगने से भाई-बहन की मौत हो गई। बताया जा रहा है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जुलाना से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां रात को करंट लगने से भाई-बहन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात के समय लाइट गई थी और इस दौरान दोनों बच्चे बाथरूम में गए थे, मां बैड पर लेट गई। जब कुछ देर तक बच्चे बाहर नहीं आए, तो मां ने बाथरूम में जाकर देखा, जहां दोनों जमीन पर पड़े थे। इसके बाद दोनों को डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

deathc1

वहीं, पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चे नहाने के लिए बाथरूम में गए थे, जहां वॉशिंग मशीन रखी हुई थी। तभी नहाते हुए बिजली का एक बोर्ड गिर गया और करंट लगने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। बेटा 4 वर्षीय और बेटी 9 साल की थी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया, रिपोर्ट आने पर ही जांच की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *