CM मनोहरलाल की छवि खराब करने के लिए कांग्रेस खेल रही ये खेल !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव दहलीज पर हैं। ऐसे में राजनीतिक दल वोट बैंक जुटाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव दहलीज पर हैं। ऐसे में राजनीतिक दल वोट बैंक जुटाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जहां सीएम मनोहर लाल ने अपनी सरकार द्वारा किए गए जनहित कार्यों का हवाला देकर लोगों से वोट मांगने जन आशीर्वाद यात्रा निकाली, वहीं कांग्रेस सीएम मनोहर लाल की छवि धूमिल करने की पूरी कोशिश कर रही है। ट्विटर पर अंकुर सिंह नामक व्यक्ति ने इस बात का खुलासा किया है कि किस तरह कांग्रेस लोगों के बीच झूठ परोस रही है।

दरअसल, हरियाणा पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के अधिकृत पेजों व दूसरे सोशल मीडिया मंचो पर सीएम के खिलाफ झूठ फैालाने का काम कर रही है। कांग्रेस के कार्यकाल में ही हुए विरोध प्रदर्शनों को दिखा कर मनोहर सरकार की आलोचना की जा रही है। यहां तक की लोगों को भड़काने के लिए 2013 में कांग्रेस की सरकार के खिलाफ हुए किसानों के प्रदर्शन की फोटो का इस्तेमाल किया गया है। इस तरह के हथकंडे अपनाकर कांग्रेस का ही मजाक बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *