जब अभिषेक बच्चन ने विवेक ओबेरॉय को सबके सामने लगाया गले..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय और अभिषेक बच्चन के मनमुटाव से हर कोई परिचित है। सालो से ये दोनों एक दूसरे के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय और अभिषेक बच्चन के मनमुटाव से हर कोई परिचित है। सालो से ये दोनों एक दूसरे के सामने आने से बचते हैं। इसकी वजह है एशवर्या राय। दरअसल, अभिषेक बच्चन की शादी से पहले एशवर्या और विवेक रिलेशनशिप में थे। जिसकी वजह से अभिषेक और विवेक में काफी समय से मनमुटाव चल रहा है। लेकिन अब यह मनमुटाव खत्म होता नजर आ रहा है।

https://www.instagram.com/p/B2JPPngHmql/

हाल ही में दोनों की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर हर कोई ये समझ जाएगा कि दोनों की दोस्ती आगे बढ़ रही है। हाल ही में वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडलिस्ट पीवी सिंधु के लिए सम्मान समारोह रखा गया था। जहां बॉलीवुड के कई सितारे इस समारोह में नजर आए। इवेंट में अभिषेक बच्चन अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ पहुंचे थे। वहीं विवेक ओबेरॉय अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। इस मौके पर दोनों परिवार आपस में मिले। जहां अभिषेक-विवेक ने मुस्कुराकर आपस में बातें कीं और एक-दूसरे को गले लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *