क्या किरण चौधरी को मनाने का प्रयास कर रहे हैं भूपेंद्र हुड्डा ?

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हाल ही में हरियाणा कांग्रेस में बदलाव किए गए हैं, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को सीएलपी लीडर और चुनाव प्रबंधन समिति…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हाल ही में हरियाणा कांग्रेस में बदलाव किए गए हैं, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को सीएलपी लीडर और चुनाव प्रबंधन समिति का चेयरमैन बना दिया गया है। अब भूपेंद्र हु़ड्डा को जहां किरण चौधरी का पद दिया गया है, तो जाहिर सी बात है कहीं न कहीं किरण इस बात से खफा जरूर होंगी, क्योंकि 2014 के चुनाव में भी हुड्डा और किरण के बीच इसी पद को लेकर जंग जग जाहिर थी।

kiran choudhary

अब भूपेंद्र हुड्डा किरण को मनाने के लिए उनके दिल्ली आवास पर पहुंचे और दोनों के बीच बातचीत भी हुई। इस दौरान किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी भी वहां मौजूद रही। ये मुलाकात सकारात्मक मानी जा रही है क्योंकि हुड्डा को गेट तक छोड़ने के लिए किरण खुद बाहर भी आई।

bhupinder kiran2

बता दें कि इन 6 सालों में हुड्डा पहली बार किरण चौधरी के निवास पर पहुंचे हैं। किरण भी हुड्डा के आवास पर बीते 5 सालों में नहीं गई, सिर्फ उसी बैठक में गईं थी, जब हाईकमान के आदेश पर हुड्डा के आवास पर कांग्रेस की बैठक रखी गई थी।

huda kiran

भूपेंद्र हुड्डा और किरण के बीच की के संबंध कभी ठीक नहीं रहे हैं। भूपेंद्र हुड्डा के समर्थक विधायकों की वजह से किरण अपने स्तर पर विधायकों की बैठक नहीं कर पाती थी, इस बात से उनके मन में जरूर खटास रहती थी। हालांकि जब भूपेंद्र हुड्डा से इस मीटिंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि संबंध तो कभी खराब थे ही नहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *