ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड स्टर अक्षय कुमार आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया अकांउट पर उन्हें बधाइयां दी जा रही है। राजनेताओं से लेकर फिल्मी सितारे उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे है। वहीं अक्षय ने इस खास मौके पर अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है।
Elated to share about my 1st historical film on my birthday!Humbled to have the opportunity to play a hero I look up to for his valor & values- Samrat Prithviraj Chauhan in one of my biggest films #Prithviraj.
Producer @yrf,director #DrChandraprakashDwivedi, releasing Diwali 2020 pic.twitter.com/Q2nD5KE3KR— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 9, 2019
उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म का टीजर शेयर किया है। पहली बार एक्टर एक ऐतिहासिक किरदार निभाते नजर आएंगे। दरअसल, अक्षय कुमार यशराज प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘पृथ्वी राज चौहान में मुख्य भूमिका निभाएंगे।
टीजर रिलीज करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है कि, ‘अपने बर्थडे पर अपनी पहली ऐतिहासिक फिल्म के बारे में बताते हुए में काफी एक्साइटेड हूं। अपनी वीरता और मूल्यों के लिए पहचाने जाने वाले सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाने के लिए मुझे जो मौका मिला है, उसके लिए मैं बेहदखुश हूं।

