ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही दल छोड़ने और गठबंधन तोड़ने का दौर जारी है। हरियाणा में जहां बीएसी ने जेजेपी ने मुंह मोड़ लिया, वहीं अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि, हरियाणा चुनाव में कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी साथ मिलकर बीजेपी को चुनौती देने की तैयारी में है। इसके लिए दोनों दलों के बीच बातचीत भी शुरू हो गई है।
सूत्रोंके अनुसार, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की नव नियुक्त अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती से मिलींं। इसके अलावा प्रचार समिति के प्रमुख भूपिंदर सिंह हुड्डा भी मायावती से मिले हैं।

