ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सांवत इन दिनों अपनी ट्रांसपेरेंट ड्रेस के कारण काफी चर्चाओं में है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इसके बाद राखी ने अपनी सफाई दी है।दरअसल, छप्पन छुरी गाने की लॉंचिंग पर राखी ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर आई थी। जिसके बाद लोगों ने उन्हें खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया।
https://www.instagram.com/p/B2ELDNbFmIQ/
वहीं राखी सावंत ने इंटरनेट पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने डिजाइनर पर भरोसा किया, जिसने ये ड्रेस तैयार की थी। उन्हें लगा कि हॉलीवुड अभिनेत्रियां इस तरह के कपड़े पहन सकती है तो वो क्यों नहीं। लेकिन, यह उनके लिए एक बड़ी समस्या बन गया। वह इस बात से पूरी तरह अनजान थी।
