वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व केंद्रीय मंत्री वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। राम जेठमलानी लंबे समय से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व केंद्रीय मंत्री वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। राम जेठमलानी लंबे समय से बीमार थे। रविवार सुबह  जेठमलानी का उनके आवास पर निधन हो गया।

malani

जेठमलानी के बेटे महेश जेठमलानी भी जाने-माने अधिवक्ता हैं और उनकी एक बेटी अमेरिका में रहती हैं। जेठमलानी का जन्म सिंध प्रांत के सिखारपुर में 14 सितंबर 1923 को हुआ था। वह पहली बार 1959 में केएम नानावती बनाम महाराष्ट्र सरकार का मामला लड़ने के बाद चर्चित हुए थे। उन्होंने राजीव गांधी के हत्यारों के पक्ष में भी केस लड़ा था और शेयर बाजार घोटाले में हर्षद मेहता तथा केतन पारेख का मामला भी लड़ा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *