चंद्रयान-2 मिशन पर अमेरिका ने जताया भारत पर विश्वास, दिया ये बड़ा बयान

ऑनलाइन डेस्क/लिवंग इंडिया न्यूज: चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से ISRO का संपर्क टूट जाने से भले ही निराशा हाथ लगी हो, लेकिन पूरा देश इसरो पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिवंग इंडिया न्यूज: चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से ISRO का संपर्क टूट जाने से भले ही निराशा हाथ लगी हो, लेकिन पूरा देश इसरो पर गर्व महसूस कर रहा है। वहीं अन्य देश भी भारत को हौंसला न छोड़ने और निराश न होने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही भारत को शुभकामनाएं भी दी ज रही है।

Moon

वहीं अमेरिका में दक्षिण और मध्य एशिया की कार्यवाहक सहायक मंत्री एलिस जी वेल्स ने शनिवार को इसरो को चंद्रयान-2 मिशन के लिए बधाई ही है। उन्होंने कहा है कि, भारत का इस तरह का मिशन एक बड़ा कदम है।

इसके अलावा अमेरिकी राजदूत ने ट्वीट किया है कि, हम चंद्रयान-2 के इस ऐतिहासिक प्रयास के लिए बधाई देते हैं। यह मिशन भारत को बहुत आगे तक ले जाएगा और वैज्ञानिक आंकड़ों को जुटाने का प्रयास भविष्य में भी जारी रखेगा। हमें उम्मीद है कि भारत अपनी अंतरिक्ष आकांक्षाओं को जरूर हासिल करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *