ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपनी शादी के बाद काफी चर्चाओं में हैं। वहीं इन दिनों राखी सावंत का एक नया गाना छप्पन छुरी रिलीज हुआ है। जिसकी प्रमोशन के लिए राखी सावंत एक इवेंट पर पहुंची। इस दौरान सबकी निगाहें राखी की ट्रांसपेरेंट ड्रेस पर टिकी हुई थी।
वहीं सोशल मीडिया पर राखी इस ड्रेस की वजह से ट्रोल होना शुरू हो गई हैं। यूजर्स उन्हें ंखरी -खोटी सुना रहे हैं। इस बात से वो बेहद दुखी है। उन्होंने यह तक कह डाला है कि, वो इस बात से बुरी तरह निराश हैं कि उनके पति उन्हें नहीं समझते हैं। इसके बाद राखी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे फूट-फूटकर रो रही हैं।

