ऑनलाइन डेस्कय/लिविंग इंडिया न्यूज: मिशन चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के चांद की सतह पर उतरने से कुछ मिनट पहले पृथ्वी से संपर्क टूट गया। इसके बाद देर रात तक अपने टीवी पर नजरे टिकाए करोड़ों भारतीयों के दिल टूट गए। वहीं पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों और देश के लोगों को शनिवार सुबह अपने संबोधन के जरिए हिम्मत दी।
देखें वीडियो..
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1057359131101500/
इस दौरान उन्होंने कहा कि, भारत को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। मोदी ने उन्हें हिम्मत से काम लेने को कहा।
We are proud of India and its scientists today. Chandrayaan-2 saw some challenges last minute but the courage and hard work you have shown are historical. Knowing Prime Minister @narendramodi, I have no doubt he and his ISRO team will make it happen one day.
— PM Bhutan (@PMBhutan) September 7, 2019
वहीं भूटान के प्रधानमंत्री लोते शेरिंग ने भी भारत को हिम्मत दी। उन्होंने कहा कि, हमें भारत और उनके वैज्ञानिकों पर गर्व है। इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत ऐतिहासिक है। मोदी और उनकी टीम एक दिन जरूर कामयाब होगी
ISRO’s achievement with getting Chandrayaan-2 so far has made every Indian proud.
India stands with our committed and hard working scientists at @isro.
My best wishes for future endeavours.
— Amit Shah (@AmitShah) September 6, 2019
साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने भी वैज्ञानिकों को सराहा है। उन्होंने कहा कि, चंद्रयान-2 को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की अब तक की उपलब्धि पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है। भारत इसरो के अपने प्रतिबद्ध और परिश्रम करने वाले वैज्ञानिकों के साथ खड़ा है।
