बंद फाटक के नीचे से निकालते हैं अपने वाहन को, तो जान लीजिये इस हादसे के बार में….

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गन्नौर में अवैध तरीके से रेलवे फाटक क्रॉस करना दो मौसेरे भाईयों को महंगा पड़ा गया, जिसका खामियाजा उन्हें अपनी मौत के साथ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गन्नौर में अवैध तरीके से रेलवे फाटक क्रॉस करना दो मौसेरे भाईयों को महंगा पड़ा गया, जिसका खामियाजा उन्हें अपनी मौत के साथ चुकाना पड़ा। सोनीपत के गन्नौर अगवानपुर पर ये हादसा हुआ है। दोनों की पहचान नवीन और निशांत के रूप में हुई है, दोनों ही मौसेरे भाई थे।

train3

बताया जा रहा है कि फाटक बंद हो चुका था और दोनों भाई फाटक के नीचे से बाइक निकालकर क्रॉस कर रहे थे। इस दौरान पानीपत से दिल्ली जाने वाली तेज रफ्तार ट्रेन आई और दोनों भाईयों की उसकी चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने बताया कि नवीन अपनी मौसी के घर कोचिंग लेने के लिए रह रहा था और निशांत आठवीं में पढ़ता था।

Death

फिलहाल पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *