आलाकमान के बदलाव से नाखुश किरण समर्थक पहुंचे उनसे मिलने दिल्ली आवास

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज कांग्रेस हाईकमान के प्रदेश कांग्रेस में किए बदलाव को लेकर अब तंवर और किरण समर्थकों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज कांग्रेस हाईकमान के प्रदेश कांग्रेस में किए बदलाव को लेकर अब तंवर और किरण समर्थकों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कल ही अशोक तंवर के समर्थकों ने कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद के खिलाफ नारेबाजी की, आज किरण चौधरी के समर्थकों की नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

kiran sam1

तंवर और किरण चौधरी से पद छीन जाने के बाद उनके समर्थकों में भारी रोष है। इसी के चलते किरण समर्थक आज उनके घर के बाहर इक्ट्ठा हुए हैं। बता दें कि आलाकमान ने प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव करते हुए भूपेंद्र हुड्डा को सीएलपी लीडर और राज्य चुनाव कमेटी का चेयरमैन बनाया है। वहीं, कुमारी सैलजा को भी अध्यक्ष बनाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *