ऑनलाइऩ डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तानी सेना और आईएसआई कश्मीर में माहौल बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी, इंटर सर्विसिस इंटेलिजेंस ने आतंकी संगठनों को निर्देश दिया है कि वे जम्मू एवं कश्मीर में प्रमुख धर्मस्थलों को निशाना बनाएं।
वहीं पाकिस्तान के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर से एक सम्मेलन में कहा कि, हमारे पास ‘पहले इस्तेमाल नहीं करने’ की कोई नीति नहीं है। हमारे हथियार प्रतिरोध के लिए हैं। जहां तक भारत का सवाल है तो कोई नीति तैयार करना उन पर है। गफूर की यह टिप्पणी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की उस टिप्पणी के कुछ दिन बाद आयी है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका देश भारत के साथ कभी कोई युद्ध शुरू नहीं करेगा।गफूर ने कहा कि पहले हमले के बाद दूसरा हमला हो सकता है।
