ऑनलाइन डेस्क/लिविंग न्यूज: आईएनएक्स मीडिया केस में फंसे पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब चिदंबरम को एक और बड़ा झटका लगा है।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई है। सुप्राीम कोर्ट का कहना है कि, इस समय अगर आरोपी को अग्रिम जमानत दी जाती है तो जांच प्रभावित होगी।अब प्रवर्तन निदेशालय कभी भी उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

