हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अब आयोग भी पीछे नहीं

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा को देखते हुए चुनाव विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। 1 जनवरी 2019 को 18 साल पूरा करने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा को देखते हुए चुनाव विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। 1 जनवरी 2019 को 18 साल पूरा करने वाले नए मतदाताओं को नई मतदाता सूचियों में शामिल करके सूचियों का प्रकाशन भी प्रिंटिंग के लिए भेजा जा चुका है। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रयोग की गई ईवीएम की प्रथम चरण की जांच पूरी कर ली गई है।

election

भिवानी के चुनाव तहसीलदार जयवीर सिवाच ने विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि, चुनाव के दौरान भिवानी जिले में बनने वाले बूथ, कर्मचारियों की ड्यूटी, चुनाव कार्य सम्पन्न करवाने के लिए आवश्यक सामग्री सम्बंधित सारी जानकारी चुनाव आयुक्त हरियाणा को भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि, 27 अगस्त तक नई सूचियों के प्रकाशन का डाटा एकत्र करके प्रकाशन के लिए भेज दिया है।

Election commission

प्रकाशित होने के बाद सभी विधानसभा हल्कों में नई मतदाता सूचियों को विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों को दे दिया जाएगा । ईवीएम के प्रथम चरण की जांच 12 इंजीनियर्स की टीम के द्वारा कर ली गई है और इसकी रिपोर्ट भी जिला चुनाव अधिकारी को दे दी गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *