हरियाणा के इस पूर्व विधायक का गुजरात में हुआ निधन, तीन बार सोनीपत सीट से दर्ज की थी जीत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत से तीर बार विधायक रहे बाबू देवीदास का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत से तीर बार विधायक रहे बाबू देवीदास का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि वे काफी समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने गुजरात के सूरत में अपनी अंतिम सांस ली।

Death

वहीं, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने बाबू देवीदास के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को शिवा शिक्षा सदन में अवकाश रहेगा।

babu devivas

बाबू देवीदास के राजनीतिक जीवन के बारे में बता दें कि वे पहली बार 1977 में सोनीपत से विधायक बने थे। बाद में 1982 और 1987 में भी उन्होंने अपनी जीत दर्ज की थी। तीन बार विधायक रह चुके बाबू देवीदास और उनका परिवार पांच साल पहले कारोबार के चलते हरियाणा से सूरत में शिफ्ट हो गए थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *