ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नूहं में एक नवविवाहिता की कुएं में गिरने से मौत हो गई, जबकि युवती के परिजनों ने ससुरालियों पर उसकी हत्या करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने कहा है कि बेटी के सुसराल वाले दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे और जब दहेज नहीं दिया, तो बेटी को कुएं में गिराकर उसे जान से मार डाला।
पुलिस को शिकायत देते हुए खरखड़ी नौगांव निवासी मृतका के पिता ने बताया कि बेटी जमशीदा की एक साल पहले टीकरी गांव के सपात से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग बेटी को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। जिसके चलते ही बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।
फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर सास, ससुर, पति और अन्य 6 लोगों के खिलाफ मामल दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी।


