ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय सेना ने कश्मीर में दो आतंकवादियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इसकी जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजी मुनीर खान और सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

दरअसल पाकिस्तान बारत में अशांति फैलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि, घाटी में पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आतंकियों के नाम मोजाम खोकर और खलील अहमद हैं। आतंकियों ने बताया कि नियंत्रण रेखा एलओसीके उस तरफ पाकिस्तानी फौज हमारी मदद कर रही है। पाक फौज की मदद से ही हमें घुसपैठ और हमले की ट्रेनिंग मिली।
