ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: खाप पंचायत के चौटाला परिवार को एक करने की मुहिम के चलते दुष्यंत चौटाला ने पिता अजय चौटाला से तिहाड़ जेल में मुलाकात की। आज यानि की 4 सितंबर को दुष्यंत को खाप पंचायत को परिवार की एकजुटता के प्रस्ताव को लेकर जवाब देना है।
अब सभी की निगाहें दुष्यंत चौटाला के फैसले पर टिकी हुई हैं, क्योंकि पूर्व सीएम ओपी चौटाला और अभय की तरफ से सहमति पहले ही दे दी गई है। अभय ने फैसला अजय चौटाला पर डाल दिया था, तो वहीं, ओपी चौटाला ने कहा था कि जैसा पंचायत कहेगी वैसा होगा।
बता दें कि खाप पंचायत ने चौटाला परिवार में चल रही दरार को भरने का बीड़ा उठाया है, इसी के चलते खाप नेता रमेश दलाल ने ओपी चौटाला से भी मुलाकात की थी। पंचायत का कहना है कि वे चौटाला परिवार को एक करना चाहते हैं।
दरअसल, पिछले साल इनेलो पार्टी दो फाड़ हो गई थी और पार्टी के वोट के साथ चौटाला परिवार भी बंट गया था। एक तरफ अभय चौटाला, तो दूसरी तरफ दुष्यंत और अजय चौटाला का परिवार आ गया था।



