लता मंगेशकर की रानू मंडल को नसीहत, कहा-नकल करना बंद करें

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रानू मंडल इन दिनों सोशल मीडिया पर सेनसेशन बनी हुुई है। उनकी सुरीली आवाज अब उनकी पहचान बन गई है। लता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रानू मंडल इन दिनों सोशल मीडिया पर सेनसेशन बनी हुुई है। उनकी सुरीली आवाज अब उनकी पहचान बन गई है। लता मंगेशकर का गाना गाकर रानू रातों रात फेमस हो गई और देखते ही देखते उनकी बॉलीवुड में बी एंट्री हो गई। हिमेश रेशमिया की फिल्म में गाना गा चुकी रानू को और भी कई गाने के ऑफर्स आ रहे हैं।
ranu mondalवहीं सुरों की रानी लता मंगेश्कर ने रानू को सलाह दी है। एक इंटरव्यू में लता मंगेशकर ने रानू मंडल के बारे में बात की है। उन्होंने कहा, ‘अगर मेरे नाम और काम से किसी का भला होता है तो मैं अपने आप को खुशकिस्मत समझती हूं। लेकिन मैं ये भी महसूस करती हूं कि नकल करने से आपको लंबे समय तक सफलता नहीं मिल सकती है। लेकिन ये ज्यादा समय तक नहीं रहती। उन्होंने रानू को नसीहत देते हुए कहा कि, ऑरिजिनल रहो, सभी सिंगर्स के एवरग्रीन गाने गाओ लेकिन कुछ समय बाद गायक को अपना गाना ढूंढना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *