ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चुनाव से पहले सीएम मनोहर लाल ने किसानों को एक और राहत दी है। सेटलमेंट स्कीम के तहत किसानों को बिजली बिल में राहत दी है। ट्यूबवेल कनेक्शन डिफॉल्टर किसानों का सरकार ने सरचार्ज माफ करने का ऐलान किया है।
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 2 लाख 44 हजार किसान ट्यूबवेल का बिल भरने में डिफॉल्टर साबित हुए हैं, जिसके तहत 147 करोड़ रुपये बकाया था जिसका सरचार्ज माफ कर दिया गया है। सीएम ने कहा कि 30 सितंबर तक बकाया जमा करवाना होगा।

