ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में एक रूह को कंपा देने वाला मामले सामने आया है। यहां एक युवति को दूसरी जाति के लड़के से प्यार करने की खौफनाक सजा मिली है। यहां एक युवती को गांव के लोगों ने अर्धनग्न करके पीटा गया और इसके बाद उसका पूरे गांव में जुलूस निकाला गया।
युवती लोगो से उसे छोड़ने की गुहार लगा रही है। लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी और उसे निर्ममता से पीटते रहे। वहीं गांव के लोग तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी की हिम्मत उन्हें रोकने या पुलिस को फोन करने की नहीं हुई। यहां तक की लोग इसकी वीडियो बनाने में जुटे हुए थे।
मिली जानकारी के अनुसार, युवती वीडियो में दिखाई दे रही युवती भिलाला जाति की है और वह भागकर भील जाति के युवक के साथ चली गई थी, जिससे नाराज होकर उसकी जाति के लोगों उसके साथ ऐसा व्यवहार किया।


