ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देशभर में 1 सितंबर 2019 से नए यातायात नियम लागू हो गए हैं। अब अगर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया तो 10 गुना ज्यादा चालान भरना पड़ सकता है। इतना ही नहीं अब अगर 4 साल से बड़े बच्चे ने हेलमेट नहीं पहना है तो, उसके परिजनों को इसका खामियाजा चालान कटवाकर भुगतना पड़ सकता है।
जी हां, अगर आप अपने चार साल से बड़े बच्चे को बिना हेलमेट पहनाए दुपहिया वाहन पर बिठाते पुलिस को दिख गए तो वहीं जेब हल्की हो जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली Modi 2.0 ने यातायात के नियमों में चार साल के बड़े बच्चों के हेलमेट पहनने की बात कही गई है।

