ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष ने लिविंग इंडिया न्यूज से खास बातचीत के दौरान कहा कि, केंद्र सरकार के लेकर प्रदेश सरकार ने किसानों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास किया है। किसानों की परेशानियों को दूर करने के लिए कई प्रकार की योजनाएं बनाई गई हैं। किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का काम मनोहर सरकार ने किया है।
आगे कहा कि, हाल ही में 5 लाख करोड़ रूपए के कर्ज पर ब्याज और पेनल्टी को माफ करने की सीएम ने घोषणा की है। इससे करीब 10 लाख किसानों को काफी फायदा होगा। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बराला ने कहा कि,बीजेपी 75 पार लक्ष्य जरूर पूरा करेगी।
