जेजेपी समर्थित इनेलो के चारों विधायकों ने दिया इस्तीफा, विधानसभा स्पीकर ने किया मंजूर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इनेलो के सभी चारों विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा दे दिया है। इनमें नैना सिंह चौटाला, राजदीप फोगाट, अनूप धानक और…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इनेलो के सभी चारों विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा दे दिया है। इनमें नैना सिंह चौटाला, राजदीप फोगाट, अनूप धानक और पिरथी नंबरदार शामिल हैं। अब विधानसभा स्पीकर ने भी चारों अध्यक्षों के इस्तीफे की अर्जी को मंजूर भी कर दिया है।

बता दें कि इन चारों विधायकों पर जेजेपी समर्थित होने के आरोप लगाते हुए इनेलो प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने विधानसभा में सवाल किया था और विधानसभा स्पीकर से इस पर कड़ा संज्ञान लेने की बात भी कही थी।

अभय चौटाला ने कहा था कि इन सभी जेजेपी समर्थित चारों विधायकों की सदस्यता को रद्द किया जाए। आज इस मामले को लेकर सुनवाई होनी थी, जिस पर अब चारों ने अपने इस्तीफे दे दिए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *