दुशमनों को धूल चटाने के लिए भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ ‘अपाचे हेलिकॉप्टर’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय वायुसेना अब और भी मजबूत हो गई है। जी हां, दुनिया के सबसे बेहतरीन लड़ाकू हेलिकॉप्टर में से एक अपाचे अब भारतीय…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय वायुसेना अब और भी मजबूत हो गई है। जी हां, दुनिया के सबसे बेहतरीन लड़ाकू हेलिकॉप्टर में से एक अपाचे अब भारतीय वायुसेना का हिस्सा बन गया है। पठानकोट एयरबेस पर तैनाती से पहले एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ और वेस्टर्न एयर कमांडर एयर मार्शल आर नांबियार ने 8 अपाचे हेलिकॉप्टरों की पूजा अर्चना की।

इसके बाद  तैनाती से पहले अपाचे हेलिकॉप्टर्स को वॉटर कैनन से सलामी दी गई। बोइंग इंडिया के अध्यक्ष सलिल गुप्ते ने अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर की एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ को चाबी सौंपी।

भारत ऐसा 14वां देश बन गया है जिसने इन हेलीकॉप्टरों को अपनी सेना के लिए चुना है। भारत से पहले अमेरिका, इजरायल, यूके, नीदरलैंड, सऊदी अरब, इजिप्त, UAE, ग्रीस, सिंगापूर, इंडोनेशिया, ताइवान, साउथ कोरिया, देश अपाचे का इस्तेमाल करते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *