ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ में बाबा सिद्धनाथ डेरे के एक साधु की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। बाबा के सिर में तेज हथियार, ईंट और बाल्टि से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया।मृतक साधु की पहचान बाबा जोगेंद्र नाथ के रूप में हुई है। पिछले 2 साल से बाबा जोगेंद्र नाथ डेरे को संभाल रहे थे ।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कमरे की खिड़की तोड़ कर साधु को बाहर निकाला था और रात को करीब आधा दर्जन बदमाशों ने उन पर हमला किया। बाबा सिद्धनाथ का डेरा लड़रावन गांव में स्थित है ।
फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, ग्रामीणों ने भी हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।


