ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इँडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र के गुमथला गांव के रहने वाले प्रगतिशील किसान कर्णजीत सिंह चट्ठा को इंडोनेशिया में अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। पानी और बिजली बचाने के लिए सोलर पावर प्रोजेक्ट पर आधारित सूक्ष्म सिचाई की तकनीकि इजाद करने पर उन्हें यह सम्मान दिया जायेगा। इंडोनेशिया में 4 सितंबर को कर्णजीत अंतरराष्ट्रीय कृषि अवार्ड से सम्मानित होंगे। दुनिया में एक साल में एक किसान को ही ये अवार्ड दिया जाता है।
गतिशील किसान कर्णजीत सिंह ने एक साथ बिजली और पानी दोनों की बचत का फार्मूला अपनाया है। बिजली की बचत के पूरे सिस्टम को सोलर पावर प्रोजेक्ट से जोड़ा गया और पानी की बचत के लिए सूक्ष्म सिंचाई विधि को अपनाया। किसान की यही विधि इंटरनेशनल ड्रेनेज और सिंचाई संस्था को भा गई। जिसके बाद उन्होंने किसान को सम्मानित करने का निश्चय कर लिया।

