ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीएम मोदी की चाय की दुकान पर्यटन स्थल के तौर पर तब्दील होने वाली है। जी हां, केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल हाल में पीएम मोदी के गृहनगर वडनगर गए थे। उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उन जगहों की पहचान की, जिन्हें आने वाले समय में विकसित किया जा सकता है।
स्टेशन के एक प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूद पीएम मोदी की दुकान के बारे में कहा जाता है कि, पीएम मोदी ने बचपन में इस पर चाय बेचने का काम किया था। हालांकि खुद पीएम मोदी भी कई बार यह बात सार्वजनिक तौर पर बता चुके हैं। वहीं कांग्रेस नेताओं ने कई बार पीएम मोदी के चाय बेचने की बात पर चुटकी भी ली है। जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने चाय पर चर्चा अभियान भी शुरू कर दिया था।

