ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व परिवहन और शिक्षा मंत्री ओमप्रकाश जैन ने पानीपत ग्रामीण से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बता दें कि मंत्री ओमप्रकाश जैन हत्या और भष्टाचार के मामले में 9 महीने जेल में रहकर आ चुके हैं।
वहीं, पानीपत में मिडिया और जनता से पूर्व मंत्री हाथ जोड़कर माफ़ी मांगते नजर आए। उनका कहना था अब वो कोई गलती नहीं करेंगे।
लम्बे समय से आरोपों में घिरे ओपी जैन ने कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया था, इसीलिए उन्हें क्लीन चिट दी गई, उन्होंने कहा कि जिसने भी उनके साथ धोखा किया वो अब सजा भुगत रहे हैं। उन्होंने खुले तौर पर पूर्व विधानसभा स्पीकर पर धोखा धड़ी और हत्या मामले में फंसाने के आरोप लगाए।


